30 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमदेश दुनियाआज से मुंबई मेट्रो के किराए में 25 प्रतिशत की छूट!, जानिए...

आज से मुंबई मेट्रो के किराए में 25 प्रतिशत की छूट!, जानिए किसे मिलेगा फायदा?

एक मई से किराए में 25 प्रतिशत रियायत का लाभ उठा सकते हैं।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने महिलाओं और बुजुर्गों को पहले ही बहुत बड़ा तोहफा दे दिया है। वहीं अब स्टूडेंट्स और दिव्यांग जनों के लिए भी बड़े गिफ्ट का ऐलान किया है। इससे पहले स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों में महिलाओं को टिकट किराया में 50 फीसदी छूट की थी।

वहीं आज महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई मेट्रों के सफर में 25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। यानी अब विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों को मुंबई मेट्रो में सफर करने के लिए किराए में पच्चीस फीसदी की छूट मिलेगी। इस छूट पर अमल 1 मई से किया जाएगा।

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई वन) का इस्तेमाल करने वाले हजारों यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड और MMRDA की ओर से राज्य की जनता को यह तोहफा देने के निर्देश दे दिए गए हैं। सामाजिक भावनाओं का खयाल रखते हुए सरकार इस तरह के फैसले ले रहे हैं. इस सुविधा की वजह से अब मेट्रो में ज्यादा से ज्यादा लोग सफर कर सकेंगे।

मेट्रो 2ए (येलो लाइन) अंधेरी वेस्ट में दहिसर ई और डीएन नगर को जोड़ती है, जबकि लाइन 7 अंधेरी ई और दहिसर ई (रेड लाइन) के बीच चलती है। बयान में कहा गया है कि रियायत का लाभ उठाने के लिए, दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांगता के लिए चिकित्सा या सरकारी प्रमाण पत्र जैसे वैध दस्तावेज जमा करने होंगे, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को आयु प्रमाण देना होगा। इसमें कहा गया है कि छात्रों को रियायत के लिए पात्र होने के लिए स्कूल आईडी के साथ अपने या अपने माता-पिता का पैन कार्ड दिखाना होगा। इन दस्तावेजों को लाइन 2ए और 7 मार्ग पर किसी भी टिकट खिड़की पर दिखाया जा सकता है।

ये भी देखें 

पीएम मोदी आज करेंगे नई मेट्रो रेल लाइन्स का उद्घाटन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,169फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें