27 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमक्राईमनामाडिजिटल अरेस्ट कर वृद्धा से 3 करोड़ की ठगी, जयपुर से गिरफ्तारी!

डिजिटल अरेस्ट कर वृद्धा से 3 करोड़ की ठगी, जयपुर से गिरफ्तारी!

इस घटना में 63 लाख रुपये आरोपी विपुल नागर के खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Google News Follow

Related

नोएडा के साइबर थाना पुलिस ने एक वृद्ध महिला वकील को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले मामले में एक और शातिर साइबर अपराधी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है।

इस मामले में साइबर पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात फोन नंबर द्वारा पीड़िता के लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर उन्हें बताया गया था कि उनके आधार कार्ड का उपयोग करते हुए बैंक खाते खोले गए, जिनका प्रयोग जुआ व अवैध हथियार की खरीद करने में किया गया है।

साइबर अपराधियों ने पीड़िता को गिरफ्तारी का भय दिखाकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 3,29,70,000 रुपए की धोखाधड़ी की थी, जिसके संबंध में पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उनकी शिकायत के आधार पर 30 जून को थाना साइबर क्राइम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

साइबर पुलिस ने 16 जुलाई को जांच के आधार पर कार्यवाही करते हुए पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर 3,29,70,000 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 शातिर साइबर अपराधी विपुल नागर (बेनिफिशियरी खाताधारक) को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इस मामले में 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस पूछताछ में विपुल नागर (बेनिफिशियरी खाताधारक) ने बताया कि उसने अपने बैंक खाते को सह आरोपी अजीत को दे दिया था, जिस पर धोखाधड़ी से मिली धनराशि प्राप्त की जाती थी, जिसका कमीशन आरोपी विपुल नागर को प्राप्त होता था। इस घटना में 63 लाख रुपये आरोपी विपुल नागर के खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

 
यह भी पढ़ें-

मुंबई घर खरीदार धोखाधड़ी मामला: ईडी ने जयेश तन्ना की संपत्ति कुर्क की!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें