15 अगस्त से पहले चंडीगढ़ में पाकिस्तानी हथियार के साथ 3 संदिग्ध गिरफ्तार

15 अगस्त से पहले बड़ी वारदात के मंसूबों को नाकाम कर दिया

चंडीगढ़ पुलिस के पाकिस्तानी हथियारों के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक जिगाना पिस्टल, दो पीएफ-3 पिस्टल, दो मैगजीन और 19 कारतूस बरामद किया गया है। 15 अगस्त से पहले हथियारों की बरामदगी से सुरक्षाकर्मियों की नींद उड़ गई है।

वहीं दिल्ली को हाईअलर्ट पर रखा गया है साथ ही अलकायदा और इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े 19 आतंकियों के पोस्टर भी जारी किए गए हैं। ये तीनों गैंगस्टर दीपक नंदल गैंग के साथ जुड़े बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में रंगदारी वसूलने के लिए इन हथियारों का इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस ने 15 अगस्त से पहले बड़ी वारदात के मंसूबों को नाकाम कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम अजय, रोहित और देव है। अजय की उम्र करीब 19 वर्ष है और रोहित और देव 18-18 साल के बताए जा रहे हैं। अजय हरियाणा के जींद में मारुति कंपनी में हेल्पर का काम करता था। उसने ही रोहित और देव को भी गैंग में शामिल किया। अब तीनों मिलकर वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।

हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट होता है क्योंकि आतंकियों के हमले की आशंका रहती है। इस दौरान जनता को चौकस रहने और अपने आसपास कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को करने के लिए कहा जाता है।

यह भी पढ़ें-

स्वतंत्रता दिवस से पहले 19 आतंकवादियों के पोस्टर जारी

Exit mobile version