यह घटना शाहदरा के आनंद विहार थाना क्षेत्र में स्थित कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की है, जहां अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे अस्पताल में धुआं भर गया, जिससे मरीजों का दम घुटने लगा।
इसके साथ ही कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में जो मरीज एडमिट थे, वे क्रिटिकल केस में पहुंच गए, उन्हें तुरंत रेस्क्यू कर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में काम करने वाले लोग भी बेहोशी की हालत में रेस्क्यू किए गए।
दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके साथ ही मरीजों को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया गया।
इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रयोग कर अधिकारियों ने अस्पताल के अंदर प्रवेश किया। अस्पताल के शीशे को तोड़कर मरीजों और स्टाफ को बाहर निकाला गया। स्टाफ ने बताया कि धुएं की वजह से चारों ओर अंधेरा था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
घटना के बाद दमकल विभाग के अधिकारी अशोक कुमार जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर में दोपहर 12:12 बजे आग लगी और धुआं ऊपर वाले फ्लोर की ओर से उठ रहा था।
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से 11 लोगों का रेस्क्यू किया गया, जिसमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो अस्पताल में काम करता था।
ब्राजील के राजदूत ने पीएम मोदी के नेतृत्व और विकास की सराहना!



