27 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

भारतीय नागरिक के फर्जी आईडी के साथ यहां रहा था

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी भारतीय नागरिक के फर्जी आईडी के साथ यहां रहा था। स्पेशल सेल ने आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन 60 राउंड कारतूस, एक हैण्ड ग्रेनेड, 50 राउंड कारतूस आदि बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आतंकी दिवाली और आगामी त्योहारों पर आतंकी हमला की तैयारी कर रहा था।

स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान मोहम्मद असरफ के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। उस पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट और अन्य प्रावधानों के प्रासंगिक प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क इलाके में रह रहा था।
पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार कर उसके घर की तलाशी ली तो वहां से कई तरह के हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी नेपाल के रास्ते दिल्ली पहुंचा था और यहां  वह अहमद नूरी के नाम से रह रहा था। बता दें कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में आतंकी हमले की जानकारी ख़ुफ़िया एजेंसियों को मिली थी। जिसके बाद से दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर थी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें