28 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमक्राईमनामाबलूचिस्तान प्रांत का एक रेलवे स्टेशन: पाकिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट; 27...

बलूचिस्तान प्रांत का एक रेलवे स्टेशन: पाकिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट; 27 मारे गये, 62 घायल!

आत्मघाती हमलावर सामान के साथ स्टेशन पर ही था। हमारी तमाम मशक्कतों के बाद भी आत्मघाती हमला करने के इरादे से आने वाले व्यक्ति को रोकना मुश्किल होता जा रहा है।

Google News Follow

Related

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को एक रेलवे स्टेशन पर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 14 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 27 लोग मारे गए और 62 घायल हो गए। जब विस्फोट हुआ तब यात्री पेशावर जाने वाली जाफ़र एक्सप्रेस पकड़ने के लिए प्रांतीय राजधानी क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए थे। अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ। धमाका प्रांतीय राजधानी क्वेटा के रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हुआ, जब यात्री पेशावर के लिए जाफर एक्सप्रेस के निर्धारित प्रस्थान से पहले प्लेटफॉर्म पर जमा हुए थे।

क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऑपरेशन मुहम्मद बलूच ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्ष आत्मघाती बम विस्फोट की ओर इशारा करते हैं। विस्फोट में 27 लोग मारे गए। पीड़ितों की संख्या बढ़ भी सकती है। क्वेटा डिवीजन के आयुक्त हमजा शफकत ने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था। आत्मघाती हमलावर सामान के साथ स्टेशन पर ही था। हमारी तमाम मशक्कतों के बाद भी आत्मघाती हमला करने के इरादे से आने वाले व्यक्ति को रोकना मुश्किल होता जा रहा है।

हमलावर आत्मघाती हमला करने के इरादे से स्टेशन में घुसे थे | क्वेटा डिवीजन के कमिश्नर हमजा शफकत ने कहा, उन्हें रोकना मुश्किल था। इस बीच, पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुहम्मद बलूच ने जानकारी दी है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है| प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घायलों और मृतकों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी: बलूच अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।इस संगठन ने हमले की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है. बीएलए ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान के संसाधनों का उपयोग कर रही है और क्षेत्र के विकास की उपेक्षा कर रही है।

यह भी पढ़ें-

विधान​ सभा चुनाव 2024 ​: मावि​आ​ नेताओं को नरेंद्र मोदी की चुनौती​, कहा, ‘राहुल गांधी से​ …!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें