‘अस्सी’ में थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा का दमदार मेल : मनोज पाहवा!

इस दौरान मनोज पाहवा ने फिल्म के विषय पर खुलकर बात की। साथ ही बताया कि यह फिल्म दर्शकों को क्यों देखनी चाहिए।

‘अस्सी’ में थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा का दमदार मेल : मनोज पाहवा!

Aasman-is-a-powerful-blend-of-thriller-and-courtroom-drama-Manoj-Pahwa!

बॉलीवुड में इन दिनों सोशल थ्रिलर फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर चर्चा जोरों पर है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और निर्देशक अनुभव सिन्हा अमृतसर पहुंचे। इस दौरान मनोज पाहवा ने आईएएनएस से फिल्म के विषय पर खुलकर बात की। साथ ही बताया कि यह फिल्म दर्शकों को क्यों देखनी चाहिए।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए मनोज पाहवा ने बताया कि वे पूरी टीम के साथ ‘अस्सी’ के प्रमोशन के लिए अमृतसर आए हैं। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, ”’अस्सी’ समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाती है। यह सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म नहीं है, बल्कि यह दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी पेश करती है।”

मनोज पाहवा ने फिल्म के कंटेंट पर बात करते हुए कहा, ”’अस्सी’ में थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी इतनी मजबूत और तेज रफ्तार है कि दर्शक एक पल के लिए भी बोर महसूस नहीं करेंगे।

हर सीन किसी न किसी सवाल को उठाता है और दर्शकों को कहानी से जोड़े रखता है। कोर्टरूम के सीन खास तौर पर फिल्म की जान हैं, जहां डायलॉग और भावनाएं दोनों ही गहरी छाप छोड़ती हैं।”

फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है, जो पहले ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’, और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों के जरिए सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रख चुके हैं। ‘अस्सी’ में भी वह समाज और सिस्टम पर सवाल उठाते दिखेंगे।

मनोज पाहवा ने पहले फिल्म को लेकर कहा था, “आज के समय में सिनेमा का काम सिर्फ मनोरंजन करना नहीं, बल्कि समाज के सामने आईना रखना भी है। ‘अस्सी’ इसी सोच के साथ बनाई गई है।

फिल्म में ऐसे सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है, जिन पर अक्सर खुलकर बात नहीं होती या जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह फिल्म दर्शकों को सवाल पूछने, सोचने और अपनी राय बनाने के लिए प्रेरित करती है, जो किसी भी सार्थक सिनेमा की सबसे बड़ी ताकत होती है।”

फिल्म में तापसी पन्नू, कानी कुसृति, रेवती, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: ओमान ने श्रीलंका-ए को हराया!

Exit mobile version