27.1 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमदेश दुनियाफतेहपुर: अब्दुल जमील ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिन्दू धर्म, बने श्रवण कुमार

फतेहपुर: अब्दुल जमील ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिन्दू धर्म, बने श्रवण कुमार

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक रिटायर्ड मुस्लिम रेलकर्मी हिन्दू धर्म अपना लिया। साथ ही  इस्लाम छोड़ हिन्दू धर्म अपनाने वाले अब्दुल जमील का नाम श्रवण कुमार रखा गया है। वे गुरूवार को एक मंदिर में विधिविधान से हिन्दू धर्म को स्वीकार किया। इस दौरान हिन्दू समुदाय के लोगों ने श्रवण कुमार का जोरदार स्वागत भी किया। इस दौरान जमील उर्फ़ श्रवण कुमार ने बताया कि उन्होंने इस्लाम धर्म में  होने वाली कई चीजें उन्हें पसंद नहीं है। इसलिए उन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया।

इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इसका निर्णय लिया तो उनके रिश्तेदारों ने कड़ा विरोध किया। लेकिन वे इन विरोधों के आगे नहीं झूके। उन्होंने बताया कि वे बहुत पहले से ही हिन्दू धर्म को अपनाने की कोशिश कर रहर थे लेकिन सही समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अपनी अंतरात्मा की आवाज पर हिन्दू धर्म में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि मै काफी लम्बे समय से अपना धर्म बदलने की सोच रहा था। उन्होंने कहा कि इस्लाम में लालच और दूसरे के हक़ को छीनने की प्रथा है। इसी वजह से मैंने में इस्लाम छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया।
बताया जा रहा हैं कि श्रवण कुमार के परिवार में तीन बच्चे दो लड़की और एक लड़का है। धर्म बदलने की बात उनका परिवार विरोध नहीं किया लेकिन उनके साले और सलहज ने इसका विरोध किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी बेटियों के साथ रहती हैं। जमील का धर्म परिवर्तन शहर के हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ हवन पूजा के साथ किया गया।

ये भी पढ़ें

26 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार !

मनसे का शिवसेना पर हमला: “धनुष्य-बाण” को खाने में भाड़े पर दें

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,007फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें