27 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनियात्रिपुरा में एबीवीपी कार्यकर्ता को चाकू गोदा, आरोपी गिरफ्तार  

त्रिपुरा में एबीवीपी कार्यकर्ता को चाकू गोदा, आरोपी गिरफ्तार  

Google News Follow

Related

अगरतला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के एक कार्यकर्ता को त्रिपुरा में चाकू गोद कर हत्या करने की कोशिश की गई।एबीवीपी कार्यकर्ता को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना उनाकोटि जिले में तब हुई जब परिषद द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां के लक्ष्मी नगर में एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई।

जानकारी के अनुसार,एबीवीपी कार्यकर्ता शिबाजी सेनगुप्ता पर यह हमला कैलाश शहर में एक स्कूल के बाहर किया गया है। इस हमले में शिबाजी सेनगुप्ता बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने इस हमले की पुष्टि की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दावा किया है कि यह हमला सांप्रदायिक था। कैलाश शहर में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है। इसका मतलब यह है कि यहां बिना अनुमति एक जगह पर चार लोगों से ज्यादा लोगों के जमा होने की अनुमति नहीं है। उनाकोटि जिले के डीएम यूके चक्मा ने कहा, ‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कैलाश शहर में धारा 144 लागू है। हालात अभी नियंत्रण में हैं। लोगों को कानून का पालन करना चाहिए।
लोगों को ना तो अफवाह फैलानी चाहिए और ना ही अफवाहों पर ध्यान देना चाहिए।’ यहां पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया है कि राज्य में पिछले कुछ दिनों में यहां कुछ सांप्रदायिक झगड़े हुए हैं। बता दें कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमला को लेकर पिछले दिनों विश्व हिन्दू परिषद ने एक रैली का आयोजन किया गया था। इस दौरान,बताया गया कि एक मस्जिद तोड़फोड़ और दो दुकानों में आग लगा दी गई। हालांकि इन घटनाओं को पुलिस महज अफवाह बता रही है। जब कि शुक्रवार को यहां एक मंदिर तोड़फोड़ की गई। जिसकी वजह से धारा 144 लगा दी गई।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,188फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें