एनसीआर में सस्ते घर का सपना सच: मंडोला विहार में 8.25 लाख से फ्लैट!

आवेदन के लिए फ्लैट कीमत का 5% हिस्सा रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। अगर आवेदन ज्यादा हुए तो लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी और असफल आवेदकों को उनकी राशि एक महीने के भीतर लौटा दी जाएगी।

एनसीआर में सस्ते घर का सपना सच: मंडोला विहार में 8.25 लाख से फ्लैट!

Affordable-housing-in-NCR-dream-comes-true-Flats-in-Mandola-Vihar-from-Rs-8.25-lakh!

दिल्ली-एनसीआर में जहां घर खरीदना आम आदमी के लिए दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने बड़ी राहत दी है। गाजियाबाद के मंडोला विहार योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 BHK रेडी-टू-मूव फ्लैट्स की बिक्री शुरू की गई है। इनकी कीमत मात्र 8.25 लाख रुपये रखी गई है, जो किराये पर रह रहे परिवारों के लिए अपने घर का सपना पूरा करने का सुनहरा मौका है।

फ्लैट का आकार लगभग 28.41 वर्ग मीटर है और इनका आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है। खरीदार पूरी रकम चुकाने के बाद तुरंत कब्जा पा सकते हैं। योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हुआ है और 30 सितंबर आखिरी तारीख तय की गई है।

आवेदन के लिए फ्लैट कीमत का 5% हिस्सा रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। अगर आवेदन ज्यादा हुए तो लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी और असफल आवेदकों को उनकी राशि एक महीने के भीतर लौटा दी जाएगी।

UPAVP ने खरीदारों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और सुविधाएं भी दी हैं। 60 दिनों के भीतर पूरी राशि चुकाने पर 5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं सरकारी कर्मचारी 50% भुगतान करके भी फ्लैट का कब्जा ले सकते हैं। सभी फ्लैट्स रेरा पंजीकृत हैं, जिससे पारदर्शिता और कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित है।

इस योजना के तहत कुल 1,894 फ्लैट्स बनाए गए थे, लेकिन अब केवल सीमित संख्या ही उपलब्ध है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग इसमें रुचि दिखा रहे हैं। इच्छुक आवेदक यूपी आवास एवं विकास परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upavp.in|

यह भी पढ़ें-

मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार!

Exit mobile version