27 C
Mumbai
Sunday, March 8, 2026
होमदेश दुनिया15 साल बाद फिर यह परिवार मुसलमान से बना हिन्दू, जानें घर...

15 साल बाद फिर यह परिवार मुसलमान से बना हिन्दू, जानें घर वापसी की कहानी

यूपी में एक परिवार के 18 सदस्य हिंदू धर्म छोड़कर अपना लिया था इस्लाम धर्म

Google News Follow

Related

मुंबई। करीब 15 साल पहले हिंदू से मुसलमान बन गए उत्तर प्रदेश के 18 लोगों में पुनः चेतना जागृत हुई और सम्मानपूर्वक घर वापसी कर वे फिर से हिंदू बन गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कांधला गाँव में स्थित प्राचीनतम महाभारतकालीन मंदिर में जाकर औपचारिक रूप से हिंदू धर्म अपना लिया।

जागी अंतर्चेतना: ये सभी 18 सदस्य एक ही परिवार के हैं। शामली जिले के कांधला गांव के इस परिवार ने 15 साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था। 15 साल बाद जब उनकी अंतर्चेतना जागी, तो उन्होंने इस्लाम धर्म छोड़कर पुनः अपने मूल हिंदू धर्म में प्रवेश करने का फैसला किया। लिहाजा, पावन सावन सोमवार के दिन इस परिवार को कांधला के प्रसिद्ध सूरजकुंड मंदिर में विधिवत हिंदू धर्म में शामिल किया गया।
शुद्धिकरण कर बनाया हिंदू:  हिंदू धर्म में लौटने का यह फैसला करने वालों में मूलतः उत्तर प्रदेश के रायजाद गाँव  के रहने वाले शहजाद और उनके परिवारजनों का समावेश है। शहजाद के इस संयुक्त परिवार में कुल तीन परिवार हैं। इन तीनों परिवारों के 18 सदस्य अब फिर से हिंदू बन गए हैं। इसके लिए सूरजकुंड मंदिर परिसर में यज्ञ किया गया। धार्मिक संस्कारों के अनुसार, इन 18 व्यक्तियों का शुद्धिकरण कर उन्हें हिंदू धर्म में शामिल कराया गया। उन्हें पुनः जनेऊ पहनने की अनुमति दी गई।
शहजाद हुआ विकास: शहजाद का नाम बदलकर अब विकास कर दिया गया है, जो मुसलमान बनने से पूर्व भी था। विकास के दो भाइयों और मां ने भी हिंदू धर्म अपना लिया है। हालांकि, विकास के पिता ने मुसलमान बने रहना ही पसंद किया हैं। विकास की मां ने भरोसा जताया है कि जल्द ही हम धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें भी हिंदू बनाएंगे। इस अनुष्ठान को संपन्न कराने वाले पुरोहितों का कहना है कि कई लोग गलत निर्णय लेकर हिंदू धर्म छोड़ देते हैं, लेकिन जब उनके ह्रदय में सत्य जागता है, तो वे शिव की सुंदरता को पहचान हिंदू धर्म में लौट आते हैं, उन सभी का सहर्ष स्वागत है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,041फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें