29.1 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमदेश दुनियाRussia सरकारी TV: मोस्कवा डूबने के बाद,"3rd विश्व युद्ध शुरु"

Russia सरकारी TV: मोस्कवा डूबने के बाद,”3rd विश्व युद्ध शुरु”

यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने काले सागर में रूस के बड़े नौसेना बेड़े के पोत को अपनी नेप्च्यून मिसाइल से मार गिराया है|

Google News Follow

Related

रूस के सरकारी टीवी ने घोषणा की है कि यूक्रेन युद्ध में उसके उसके नौसेना पोत मोस्कवा के डूबने के बाद तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो चुका है| हालांकि रूस ने कहा कि जहाज आग लगने की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ था| यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने काले सागर में रूस के बड़े नौसेना बेड़े के पोत को अपनी नेप्च्यून मिसाइल से मार गिराया है|

लेकिन जहाज डूबने ने रूसी संसद की प्रोपेगेंडा हथियार प्रेजेंटर ओल्गा साबेयेवा ने दर्शकों को इसके नतीजों के बारे में यह सनसनीखेज वक्तव्य दिया कि इसे सुरक्षित तौर पर तीसरा विश्व युद्ध कहा जा सकता है और दावा किया कि “यह पक्की बात है|”

इससे पहले खबर आई थी कि  यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को बड़ा झटका लगा है| दरासल, ब्लैक सी में विस्फोट में रूसी मिसाइल क्रूजर तबाह हो गया है| रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार देर रात बताया कि रूस के निर्देशित मिसाइल क्रूजर मोस्कवा यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद काला सागर में डूब गया है, इसके बाद मिसाइल क्रूजर के क्रू मेंबर्स को वहां से सुरक्षित निकाला गया|

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस विस्फोट में मिसाइल क्रूजर को भी काफी नुकसान पहुंचा है|यूक्रेन के कई सरकारी अधिकारियों ने दावा कि ओडेसा के तट या उसके पास दफन एंटी-शिप निर्देशित मिसाइलों ने मोस्कवा पर दो बार हमला किया| इस दावे के बाद रूसी मंत्रालय ने विस्फोट होने की पुष्टि की|

पहले रूस के मंत्रालय ने पहले कहा था कि आग पर काबू पा लिया गया है और जहाज बचा रह सकता है| रूस ने कहा था कि वह आग लगने के कारणों की जांच करेगा| रूस ने यह भी कहा था कि चालक दल के सैकड़ों सदस्यों को काला सागर में अन्य जहाजों में ले जाया गया था|

यह भी पढ़ें-

“परफॉर्मर का काम” पुस्तक: PM मोदी और आंबेडकर में बताई समानता

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,005फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें