25 C
Mumbai
Tuesday, December 9, 2025
होमदेश दुनियाभारत ने अमेरिका को दी नसीहत, कहा-पहले अपने गिरेबान में झांके 

भारत ने अमेरिका को दी नसीहत, कहा-पहले अपने गिरेबान में झांके 

अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान पर भड़का भारत

Google News Follow

Related

भारत ने अमेरिका को आइना दिखाते हुए अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत दे डाली है। अमेरिका की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में कुछ समय से धार्मिक स्थलों पर हमले बढ़ गए हैं। जिस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं, भारत ने अमेरिका को यहां तक नसीहत दे डाला कि पहले वह अपना घर देखे ,बाद में दूसरे के घर में झांके।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत एक बहुलवादी देश है। भारत धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकार को हमेशा महत्व देता है। उन्होंने कहा हमने अमेरिका की  अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर आई रिपोर्ट देखी है। जिसमें अमेरिकी अधिकारियों द्वारा गलत सूचना पर रिपोर्ट तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में वोट की राजनीति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ चर्चा में हमने नस्ली हमले, जातीय हमले बंदूक हिंसा सहित कई विषयों को उजगार किया है। बता दें कि अमेरिकी विदर्श मंत्री एंटिनी ब्लिंकेन ने कहा था भारत में हाल बके समय में धार्मिक स्थलों  पर हमले बढ़ गए हैं जो चिंता के विषय हैं। जिसके  बाद भारत ने अमेरिका को अपने गिरेबान में झाँकने की सलाह दी है। पिछले दिनों एक युवक ने स्कूली बच्चों पर अंधाधुन गोलियां  बरसाई थी।
ये भी पढ़ें 

 

बिश्नोई ने मुसेवाला की हत्या का गुनाह कबूला, कहा- मेरे भाई को मरवाया

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोविड टॉस्क फ़ोर्स की आज बैठक ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,705फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें