केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में हो रहे गतिरोध को लेकर जवाब दिया है। अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सरकार हर मुद्दे पर तैयार है लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें। मैं सदन में बैठूंगा, सुनूंगा और कल 3 बजे सबको जवाब दूंगा। अमित शाह का बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्ष लगातार राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन को लेकर संसद में शाह के बयान पर अड़ा था।
संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से विरोध प्रदर्शन के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए विपक्ष की मांगों पर पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा, सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष संसद को चलने दे। उन्होंने विपक्ष से कहा कि विपक्ष स्पीकर को चर्चा के लिए पत्र दे। इसके बाद सरकार आज दोपहर 3 बजे से रात तक और कल दोपहर 3 बजे तक भी चर्चा के लिए तैयार है।
अमित शाह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही NEET मुद्दे पर चर्चा की बात कह चुके थे। अब फैसला विपक्षा को करना है चर्चा करनी है या चर्चा से बचना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार हमेशा हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रहती है।
राहुल गांधी ने बयान पर दिया जवाब
शाह के बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि हम गृह मंत्री अमित शाह की कल्पनाओं को सुनने या उनके लेक्चर में कोई दिलचस्पी नहीं रखते। देश की युवा पीढ़ी यह जानना चाहती है कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया।
