सिंगर एमी विर्क ने सोशल मीडिया के जरिए अपना डर साझा किया है। उनकी पत्नी और बेटी दोनों ही फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात में फंसे हैं और वहां से भारत वापसी नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया, “संयुक्त अरब अमीरात की स्थिति मेरे दिल पर गहरा असर डाल रही है। मेरी पत्नी और छह साल की बेटी वहीं हैं, और एक पति और पिता होने के नाते, ऐसे समय में भावुक और तनावग्रस्त होना स्वाभाविक है। ‘पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं बहुत मजबूत बच्ची हूं, पापा, चिंता मत करो’, यह सुनना किसी पिता को अच्छा नहीं लगता।”
हर खबर मुझे व्यक्तिगत रूप से परेशान करती है। सार्वजनिक जीवन में हम चाहे कितने भी मजबूत दिखने की कोशिश करें, आखिर में हम सब परिवार वाले ही हैं।”
एमी ने उन सभी परिवारों के लिए दुआ करने की अपील की है, जो युद्ध जैसे मुश्किल हालातों में फंसे हैं और अपनों से दूर हैं। उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, “मैं जानता हूं कि कई अन्य परिवार भी इसी भय और चिंता से गुजर रहे हैं। मेरी प्रार्थनाएं केवल मेरे प्रियजनों के लिए ही नहीं, बल्कि इस संकट से प्रभावित हर व्यक्ति के लिए हैं।
सिंगर ने सरकार का भी धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि दोनों देशों की सरकार मिलकर सुरक्षा प्रयासों में जुड़ी हैं। उन्होंने लिखा, “मैं संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करता हूं।



