24 C
Mumbai
Friday, January 23, 2026
होमदेश दुनियाभारत में भी पैर फैला रहा ओमीक्रॉन, चार और केस मिले   

भारत में भी पैर फैला रहा ओमीक्रॉन, चार और केस मिले   

देश भर में कुल मरीजों की संख्या 37 हुई

Google News Follow

Related

कोरोना का नया वेरिएंट दिन बे दिन भारत में पैर फैलाता जा रहा है। रविवार को एक दिन में ही चार ओमीक्रॉन के केस सामने आये हैं। चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मिले।सबसे पहला केस भारत में ओमीक्रॉन का कर्नाटक में दो मरीज मिले थे। इसके बाद अब देशभर में ओमीक्रॉन के मरीजों की संख्या 37 हो गई है। पहले यह संख्या 33 थी।
आंध्र प्रदेश ने रविवार को ओमीक्रॉन का पहला के सामने आया है। आयरलैंड से आये 34 वर्षीय एक व्यक्ति में ओमीक्रॉन के लक्षण पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि  यह व्यक्ति किसी ओमीक्रॉन मरीज के सम्पर्क में आया था।बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति सीधे विशाखापत्तनम नहीं आया था। पहले मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा, जहां उसका परीक्षण किया गया।  रिपोर्ट निगेटिव आई बाद में जीनोम सीक्वेंस परीक्षण में पॉजिटिव पाई गई।
वहीं, शनिवार देर रात चंडीगढ़ में ओमीक्रॉन के एक मरीज का पता चला है। यह व्यक्ति 22 नवंबर को इटली से आया था जिसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है।  युवक ने 1 दिसंबर को कोरोना का परीक्षण कराया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  इस युवक को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी गई हैं। उसे होम क्वारंटाइन किया गया। कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका से लौटे 34 वर्षीय एक व्यक्ति में ओमीक्रॉन का मामले का पता चला है। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि  इस व्यक्ति का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके सम्पर्क में आये लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। राज्य में यह तीसरा केस है।
महाराष्ट्र में  रविवार को एक और ओमीक्रॉन का केस मिला। अब यहां ओमीक्रॉन के कुल 18 केस हो गए। बताया जा रहा है कि नागपुर में एक व्यक्ति को ओमीक्रॉन संक्रमित पाया गया है। रविवार को महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ और कर्नाटक के मामलों को जोड़ने के साथ भारत में कुल संख्या 37 हो गई। महाराष्ट्र में ओमाइक्रोन के सबसे अधिक 18 मामले सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें 

पीएम मोदी का ट्विटर अकॉउंट हैक, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा ट्वीट हुआ साझा      

हिन्दुओं के आस्था के केंद्रों को कई सालों तक अपमानित किया गया: अमित शाह 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,373फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें