एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी!

रोजे के कारण डिहाइड्रेशन का शिकार हुए ए. आर. रहमान!

एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी!

AR Rahman admitted to hospital after chest pain, treatment continues under doctors' supervision!

मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 58 वर्षीय संगीतकार को शनिवार सुबह सीने में असहज महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा दी गई।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, रहमान का ईसीजी और अन्य आवश्यक जांच की जा रही हैं। उनकी एंजियोग्राफी भी किए जाने की संभावना है। फिलहाल, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, रहमान रोजा रख रहे थे और इसी दौरान उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हुई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

पिछले कुछ महीनों से एआर रहमान अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में हैं। नवंबर 2024 में उनकी पत्नी सायरा बानो ने उनके तलाक की घोषणा की थी। 29 साल की शादी के बाद यह अलगाव रहमान के लिए भावनात्मक रूप से कठिन समय था। इसके अलावा, कुछ हफ्ते पहले ही उनकी पत्नी सायरा बानो भी मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनकी सर्जरी भी कराई गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने शुभचिंतकों का आभार जताया था।

एआर रहमान की तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके प्रशंसक चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। संगीत जगत से जुड़े कई कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही उनकी सेहत को लेकर अधिक जानकारी साझा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:

सीएम रेवंत रेड्डी का विवादित बयान: ‘आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को नंगा करके पीटा जाएगा’

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू कताल मारा गया, राजौरी और रियासी हमलों में था शामिल!

NCB की बड़ी कार्रवाई: इम्फाल और गुवाहाटी में ₹88 करोड़ की ड्रग्स बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार!

Exit mobile version