26 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियाश्रीलंका को 1996 का वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान की होगी गिरफ्तारी

श्रीलंका को 1996 का वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान की होगी गिरफ्तारी

‘23.5 करोड़ रुपये’ के तेल घोटाले का आरोप

Google News Follow

Related

श्रीलंका में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में 1996 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। सोमवार को एक अदालत को बताया गया कि अर्जुन रणतुंगा और उनके भाई पर तेल खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं, जिनसे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

श्रीलंका की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी CIABC के अनुसार, अर्जुन रणतुंगा और उनके भाई ने दीर्घकालिक तेल खरीद अनुबंधों की प्रक्रिया में बदलाव किया और इसके बजाय महंगे दामों पर स्पॉट खरीद को मंजूरी दी। एजेंसी ने अदालत में कहा, “27 खरीद सौदों से सरकार को कुल 800 मिलियन श्रीलंकाई रुपये (लगभग 23.5 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ।” ये सौदे वर्ष 2017 में किए गए थे।

कोलंबो के मजिस्ट्रेट असंगा बोडारागामा को बताया गया कि अर्जुन रणतुंगा फिलहाल विदेश में हैं और उनके देश लौटते ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में उनके बड़े भाई धम्मिका रणतुंगा को सोमवार (15 दिसंबर)को गिरफ्तार किया गया था, 2017 में वह सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के चेयरमैन थे। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

अदालत ने धम्मिका रणतुंगा पर यात्रा प्रतिबंध भी लगाया है। वह श्रीलंका और अमेरिका की दोहरी नागरिकता रखते हैं। मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को निर्धारित की गई है।

62 वर्षीय अर्जुन रणतुंगा श्रीलंकाई क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में 1996 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर श्रीलंका को उसका पहला और अब तक का सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट विश्व कप दिलाया था। यह जीत देश के खेल इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जाती है।

रणतुंगा भाइयों के खिलाफ यह कार्रवाई राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके की सरकार की व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का हिस्सा बताई जा रही है।

इस परिवार के एक अन्य सदस्य, अर्जुन रणतुंगा के भाई और श्रीलंक के पूर्व पर्यटन मंत्री रह चुके प्रसन्ना रणतुंगा को को भी पिछले महीने एक बीमा धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह मामला अभी अदालत में लंबित है। इससे पहले, जून 2022 में उन्हें एक व्यवसायी से जबरन वसूली के मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्हें दो साल की  सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के नए नियम से भड़के फैंस, यह तो विदेशी खिलाड़ियों के साथ ज्यादती!

बंगाल SIR: आज जारी होगा वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट; 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटने की आशंका,

बीमे की रकम पाने के लिए अपनी ही मौत का रचा खेल, नाटक रचने के लिए की हत्या

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,157फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें