34 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमक्राईमनामा55 यात्रियों ​से​ भरी​ नाव ​डूबी,​ लापता यात्रियों की तलाश​ में जुटी...

55 यात्रियों ​से​ भरी​ नाव ​डूबी,​ लापता यात्रियों की तलाश​ में जुटी एनडीआरएफ

तीनों चारा इकट्ठा कर घर लौट रहे थे​| ​तट पर आते समय अचानक नदी ने अपना रुख बदल लिया और दोनों नावें आपस में टकरा गईं।एक नाव पलट गई और 55 यात्री नदी में डूब गए।

Google News Follow

Related

बिहार की राजधानी पटना के पास मनेर गांव के पास यात्रियों ​से​ भरी​ एक नाव ​के गंगा​ नदी में डूबने​ की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी ​है​|​ इस घटना में 45 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 10 यात्री अभी लापता बताये जा रहे हैं| एनडीआरएफ की टीम इन लापता यात्रियों की तलाश कर रही है|
 
​बता दें कि ​शेरपुर घाट के पास गंगा नदी में 50 से 55 यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव ​नदी में ​डूब गई है|​​ इस हादसे में 45 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है​, जबकि​ 10 यात्री अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ इन लापता यात्रियों की तलाश कर रही है।

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग गंगा नदी के एक किनारे से तीन अलग-अलग नावों से काम कर अपने घर लौट रहे थे| इसी दौरान नदी के तेज बहाव के कारण दो नावों की टक्कर हो गई। नाव पर सवार ज्यादातर लोग दानापुर शाहपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं| घटना की जानकारी होते ही आसपास काफी भीड़ हो गई। उसके बाद अधिकारियों को शाहपुर से जुड़ी घटना की जानकारी दी गई और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया|
स्थानीय​ लोगों​ के अनुसार, शाहपुर थाने के दाऊदपुर के कुछ निवासी रविवार को मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए गंगा नदी पार कर गए थे|​​ ये तीनों चारा इकट्ठा कर घर लौट रहे थे​| ​तट पर आते समय अचानक नदी ने अपना रुख बदल लिया और दोनों नावें आपस में टकरा गईं। एक नाव पलट गई और 55 यात्री नदी में डूब गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत ​इस ​घटना की सूचना पुलिस ​प्रशासन ​को दी। पुलिस और एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। नाव में सवार 45 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 10 यात्री लापता हैं और तलाश जारी है।​ ​इससे पहले 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश के बांदा में एक नाव दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी|​​ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने 13 लोगों को रेस्क्यू किया।
​यह भी पढ़ें-​

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले रोहित शेट्टी​,​ बॉलीवुड ​पर​ हुई​ चर्चा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,980फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें