बर्थडे स्पेशल: 300 लड़कियों को पछाड़कर टाइगर की हीरोइन बनीं निधि!

इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री निधि अग्रवाल, जिनका सफर एक छोटे शहर की लड़की से बड़े स्क्रीन की चमकदार हीरोइन बनने तक बेहद प्रेरणादायक है। 

बर्थडे स्पेशल: 300 लड़कियों को पछाड़कर टाइगर की हीरोइन बनीं निधि!

Birthday-Specia-Nidhi-became-Tigers-heroine-after-defeating-300-girls!

फिल्मी दुनिया में कदम रखना आसान नहीं होता। निधि के लिए भी ऐसा था। लेकिन जब 2016 में निर्देशक सब्बीर खान और निर्माता विक्की राजानी ने फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के लिए हीरोइन की तलाश शुरू की, तो देशभर से 300 से ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन दिया।

हर लड़की में कुछ खास था, पर निधि की चमक अलग थी। उनकी आत्मविश्वास भरी आंखें, डांस की सहजता और अभिनय की क्षमता ने उन्हें सबमें सबसे अलग और खास बना दिया। कहा जाता है कि वह फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ की भी पसंद थीं।

2017 में वह ‘मुन्ना माइकल’ में टाइगर श्रॉफ के साथ जोड़ी बनाती हुई नजर आई। यह फिल्म जब रिलीज हुई, तो निधि ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि एक दमदार कलाकार भी हैं।

फिल्म को मिले-जुले रिव्यू के बीच भी निधि की एक्टिंग और डांस ने लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस बेहतरीन डेब्यू के लिए जी सिने अवॉर्ड में उन्हें ‘बेस्ट फीमेल डेब्यूटेंट’ का अवॉर्ड भी मिला, जिसने उनके करियर की शुरुआत को और भी मजबूत बनाया।

मुन्ना माइकल के बाद निधि ने साउथ इंडियन फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया। 2018 में ‘सव्यसाची’ से उन्होंने तेलुगु सिनेमा में एंट्री की। इस फिल्म के लिए उन्हें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। बाद में ‘आईस्मार्ट शंकर’ और ‘कलगा थलाइवन’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों ने दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली।

निधि का टैलेंट सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा। 2019 में उन्होंने ज्योतिका तंगरी के गाने ‘उंगलीच रिंग डाल दे’ और बादशाह के ‘अहो! मित्रा दी यस है’ में अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया। 2021 में सोनू सूद के साथ अल्ताफ राजा के गाने ‘साथ क्या निभाओगे’ में भी उनकी केमिस्ट्री ने खूब तारीफें बटोरीं।

उनकी एक और खास बात यह है कि निधि अपने ब्रांड एंडोर्समेंट्स में भी ईमानदार रही। 2019 में एक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने का ऑफर उन्होंने इसलिए ठुकरा दिया कि वह इसे अपने आत्मसम्मान और सिद्धांतों के खिलाफ मानती थीं।

हैदराबाद टाइम्स की मोस्ट डिजायरेबल वुमन की लिस्ट में भी निधि ने अपनी जगह बनाई। वह 2019 में 11वें और 2020 में 8वें नंबर पर रहीं।

यह भी पढ़ें-

सजी वृंदावन-मथुरा की गलियां, जन्मोत्सव पर बांके बिहारी में विशेष मंगला आरती!

Exit mobile version