27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026
होमक्राईमनामादर्दनाक हादसा: गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोग डूबे

दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोग डूबे

नाव में पानी भरने से हादसा हुआ है|

Google News Follow

Related

वाराणसी के गंगाघाट पर एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हुई, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है| यह घटना गंगा नदी के किनारे स्थित प्रभुघाट में हुई, जब सभी लोग नाव में सवार होकर नदी में उतरे| गंगा नदी में उतरते ही मात्र कुछ ही समय बाद नाव डूबने लगी| और उसमें सवार सभी लोग भी नाव के साथ नदी में डूब गए|
बता दें कि नाव पलटते देख तट पर खड़े नाविक बचाव के लिए नदी में छलांग लगाकर दो लोगों की जान बचायी है| नाव के साथ डूबने वालों में नाविक शनि निषाद, जैन घाट निवासी है और इसके सवार सभी लोग प्रभु और जैन घाट के स्थानीय बताएं जा रहे हैं|
हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के गोताखोर और जल पुलिस लापता हुए लोगों की तलाश में जुट गई है| नाविक संघ के पदाधिकारी शंभू साहनी ने बताया कि नाविक सहित 6 लोग सवार थे| नाव में सवार फिरोजाबाद जिले के टुंडला निवासी केशव ने बताया कि नाव में पानी भरने से हादसा हुआ है|
​​यह भी पढ़ें-

शराब पर कर सकते हैं कटौती, तो पेट्रोल-डीजल पर क्यों नहीं?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,957फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें