28 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमदेश दुनियाबॉलीवुड: मदर्स डे पर सलमान ने मां संग फोटो शेयर की, फैंस...

बॉलीवुड: मदर्स डे पर सलमान ने मां संग फोटो शेयर की, फैंस खुश!

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान और सौतेली मां हेलन के साथ एक दिल छू लेने वाली फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है।

Google News Follow

Related

मां का रिश्ता हमारे जीवन में बेहद अहम होता है। उनके प्यार, ममता और बलिदान को धन्यवाद करने के लिए मदर्स डे खास दिन है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान और सौतेली मां हेलन के साथ एक दिल छू लेने वाली फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने परिवार के रिश्तों की गहराई और सच्चे प्यार को भी उजागर किया।

सलमान खान ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फोटो में वह अपनी मां सलमा और हेलन के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कुराहट नजर आ रही है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दुनिया की सबसे अच्छी माओं के लिए धन्यवाद पिताजी। मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के लिए। मदर्स डे की शुभकामनाएं।”

फैंस को उनकी यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है। एक फैन ने कमेंट में लिखा- ‘लवली’। दूसरे ने लिखा- ‘आपकी यह फोटो दिल को छू गई’। एक अन्य फैन ने लिखा- ‘आप मुस्कुराते हुए अच्छे लगते हैं’।

सलमान खान के अलावा, अन्य एक्टर्स ने भी अपनी मां के नाम सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। अभिनेता राजकुमार राव ने लिखा, “सभी को हैप्पी मदर्स डे। मां ईश्वर के सबसे करीब होती हैं। हर सीख, खुशी और ताकत देने के लिए धन्यवाद मां।”

अभिनेता संजय दत्त ने अपनी दिवंगत मां नरगिस के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वह अपनी मां को हर दिन मिस करते हैं। उन्होंने लिखा, “हैप्पी मदर्स डे मां, मैं तुम्हें हर दिन याद करता हूं और तुमसे बहुत प्यार करता हूं।”

अभिनेता मनीष पॉल ने लिखा, “मेरी पहली मेकअप आर्टिस्ट, जिन्होंने मुझे सभी स्कूल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया और सुनिश्चित किया कि मैं विजेता बनूं! मां, आपने हमेशा मुझे आत्मविश्वास दिया। मैं आज जो भी हूं, वह आपकी वजह से हूं। हैप्पी मदर्स डे मम्मी! मैं आपसे खूब प्यार करता हूं। दुनिया की सभी माताओं को हैप्पी मदर्स डे!”

यह भी पढ़ें-

सेविला एफसी फैंस के हमले के बाद टीम ने मैदान में गुजारी रात!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें