एलिजाबेथ द्वितीय 15 देशों की थी महारानी 

एलिजाबेथ द्वितीय 15 देशों की थी महारानी 

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरूवार निधन हो गया। वे 96 साल की थी। वे सत्तर साल तक ब्रिटेन की महारानी थी।एलिजाबेथ का निधन स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में हुआ। वे 1952 में अपने पिता जार्ज षष्टम की मौत के बाद ब्रिटेन की महारानी बनी थी। जब उन्हें महारानी बनाया गया था तो उनकी उम्र मात्र 25 साल थी। एक तरह से कहा जाए तो एलिजाबेथ द्वितीय सबसे अधिक ब्रिटेन में शासन करने वाली शासक रही। इन सबसे बड़ी बात यह है कि एलिजाबेथ द्वितीय 15 देशों की महारानी थी।

बताया जा रहा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तबीयत ख़राब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी देखरेख डॉक्टर कर रहे थे। ब्रिटेन में दस दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय  अंतिम संस्कार वेस्टमिंटर एब्बे में किया जाएगा।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा ‘महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रुप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों के लिए प्रेरक की तरह काम किया पीएम मोदी आगे लिखते है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से मै आहत हूं।

ये भी पढ़ें    

2024 ​​की चुनावी बयार​: ममता बनर्जी का ऐलान, कहा,मैं, नीतीश कुमार और​…!

PM मोदी ने इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का किया अनावरण

Exit mobile version