27 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमदेश दुनियाBudget 2023: वित्त मंत्री ने कभी पिंक तो कभी लाल साड़ी में...

Budget 2023: वित्त मंत्री ने कभी पिंक तो कभी लाल साड़ी में पेश किया बजट  

मोदी सरकार तीसरी बार पेपरलेस बजट पेश कर रही       

Google News Follow

Related

निर्मला सीतारमण लगातार पांचवी बार आम बजट पेश कर रही हैं। वहीं, लगातार तीसरी बार मोदी सरकार पेपरलेस बजट पेश कर रही हैं। निर्मला सीतारमण तीन बार से लाल साड़ी में बजट पेश कर रही हैं। इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ब्राइट रेड कलर की साड़ी पहनी हुई नजर आई। बता दें कि 2022 में हलवा सेरेमनी परम्परा को खत्म कर दिया गया था। लेकिन इस बार के बजट से पहले हलवा सेरेमनी की परम्परा निभाई गई।

पिंक कलर की साडी: 2019 में दोबारा सत्ता में वापसी करने बाद निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया गया था। जिस समय निर्मला बजट पेश करने जा रही थी। उस समय वे पिंक कलर की साडी में नजर आई थी। साथ ब्रीफकेस की जगह लाल कपडे में बही खाते में बजट पेश किया था।

लाल बार्डर व्हाइट रंग की साड़ी: 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीले रंग की साडी पहन रखी थी। बसंत पंचमी के दो दिन बाद पेश किये गए बजट का रिकार्ड तोड़ भाषण दिया। निर्मला सीतारमण ने उस समय दो घंटे 42 मिनट तक भाषण दिया था। अस्वस्थ होने के कारण वे बाद में बैठकर बजट भाषण पूरा किया था। वहीं, कोरोना काल में जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था। उस समय वह लाल बार्डर वाली ऑफ़ व्हाइट रंग की साड़ी पहन रखी थी। यह पहला मौक़ा था कि जब वे पेपरलेस बजट पेश किया था।
पर्पल रंग की साड़ी: इसी तरह जब उन्होंने 2022 में बजट पेश किया तो वित्त मंत्री पर्पल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। इस बजट के दौरान हलवा सेरेमनी के दौरान मिठाई के डिब्बे बांटे गए। यह पहला मौक़ा था जब  हलवा सेरेमनी से हटकर मोदी सरकार नए तरह से  बजट पेश करने की परम्परा शुरू हुई थी।
ब्राइट रेड कलर: हालांकि,2023 में एक बार फिर हलवा सेरेमनी शुरू की गई है। साथ बजट पेपर की छपाई भी शुरू हुई है। 2023 के बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ब्राइट रेड कलर की साड़ी पहनी हुई नजर आई। इस साड़ी में गोल्ड कलर का बॉर्डर भी है। बताते चले कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट है।
ये भी पढ़ें               

बजट 2023: मोदी सरकार के आखिरी बजट को तैयार करने में इन 9 लोगों की अहम भूमिका!

बजट सत्र 2023: युवाओं को मिल सकती है ये सौगात!

बजट सत्र 2023: भारत का केंद्रीय बजट इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें