31 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाकुमार विश्वास को केंद्र सरकार ने दी 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा

कुमार विश्वास को केंद्र सरकार ने दी ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा

Google News Follow

Related

भारत सरकार ने आप के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानी आतंकियों से संबंध रखने का आरोप पिछले दिनों लगाया था। जिसके बाद बीजेपी सहित अन्य दलों ने केजरीवाल पर हमला बोला। इस दौरान केजरीवाल ने इस आरोप के बाद खुद स्वीट आतंकी कहा था ,जो अस्पताल बना सकता आदि आदि बातें कही थी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि केंद्र सरकार कुमार विश्वास के दावे के बाद इसकी जांच कराएगी।

कुमार विश्वास द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोपों को मजाक करार दिया था। कुमार विश्वास को यह सुरक्षा हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और अरविंद केजरीवाल पर उनकी टिप्पणी के बाद खतरे की आशंका के बीच कराई गई है। बता दें कि ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा में आठ कर्मी होते हैं जिनमें एक या दो कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कुमार विश्वास की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवानों की होगी।

बता दें कि कुमार विश्वास का कहना था कि केजरीवाल ने पंजाब मुख्यमंत्री का सपना पाल रखे हैं। साथ ही विश्वास ने भी कहा था कि अगर  नहीं तो खालिस्तान का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा। इस बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया। जिसके बाद आप नेताओं इस संबंध में कई सफाई दिए। स्वयं  केजरीवाल ने इस पर अपनी सफाई दी।

 ये भी पढ़ें 

UP चुनाव -2022 : तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

यूक्रेन-रूस घमासान : रूसी सैनिक हैं तैयार-अमेरिका

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें