27 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनिया'चांद मेरा दिल' का टीजर आउट, मोहब्बत की नई परिभाषा लेकर आए...

‘चांद मेरा दिल’ का टीजर आउट, मोहब्बत की नई परिभाषा लेकर आए अनन्या-लक्ष्य!

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर जारी किया। उन्होंने लिखा, "हर पहली मोहब्बत को दूसरा मौका नहीं मिलता।

Google News Follow

Related

अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता लक्ष्य जल्द ही दर्शकों के लिए रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ लेकर आएंगे। मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में प्यार की खुशियों के साथ-साथ उसकी मुश्किलों और जटिलताओं को भी खूबसूरती से दिखाया गया है।

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर जारी किया। उन्होंने लिखा, “हर पहली मोहब्बत को दूसरा मौका नहीं मिलता। आइए देखें आरव और चांदनी का प्यार का सफर। ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर जारी कर दिया गया है।”

1 मिनट 32 सेकंड का टीजर इंटेंस लव स्टोरी पेश करता है। इसमें दोनों कलाकार एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत संगीत की धुन से होती है। फिर बैकग्राउंड में लक्ष्य की आवाज आती है, ‘प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है।’

इसके बाद अनन्या और लक्ष्य साथ में नजर आते हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी आकर्षक लगती है। अनन्या बोलती हैं, “हमारी लव स्टोरी तो लीजेंड्री बन गई।” इस पर लक्ष्य जवाब देते हैं, “लीजेंड्री लव स्टोरी की एंडिंग ही तो ट्रैजिक होती है।”

टीजर आगे बढ़ता है, तो कहानी में अचानक दर्दनाक मोड़ आता है। अनन्या अपने प्यार के लिए तड़पती नजर आती हैं। टीजर में कुछ भावुक पल भी दिखाए गए हैं, जिसने फैंस के मन में फिल्म को लेकर और दिलचस्पी बढ़ा दी है।

चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसकी कहानी राहुल नंदा ने लिखी है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का सह-निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या और लक्ष्य मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह लक्ष्य की तीसरी बड़ी फिल्म है, जबकि अनन्या पहले भी कई हिट फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, लक्ष्य भी इससे पहले कुछ फिल्मों के जरिए अपने अभिनय का हुनर दिखा चुके हैं। अभिनेता ने इससे पहले ‘किल’ और आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की थी, जिससे उन्होंने काफी चर्चाएं बटोरी थी। 

 
यह भी पढ़ें-

‘डैश मोने रेवंत’, केरल के सीएम विजयन ने रेवंत रेड्डी पर कसा तंज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,188फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें