25 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियानए शोध में दावा: भारत में सबसे अधिक बच्चे पैदा करते हैं...

नए शोध में दावा: भारत में सबसे अधिक बच्चे पैदा करते हैं मुसलमान, हिन्दू…

Google News Follow

Related

वाशिंगटन। अमेरिका के एक थिंक टैंक ने मंगलवार को अपने एक शोध में दावा किया कि देश में अन्य धर्मों की अपेक्षा मुसलमानों की प्रजनन दर अब भी सबसे अधिक है। हालांकि शोध में यह कहा गया है  कि 1992 से लेकर 2015 के बीच प्रजनन दर में कमी आई है। जिसमें प्रति महिला 4.4 बच्चे से कम होकर 2. 6 हो गई है।अगर हिन्दू की बात करें तो वे दूसरे स्थान पर हैं। वहीं,इस शोध में जैनियों की प्रजनन दर सबसे कम बताया गया है।
भारत की धार्मिक संरचना पर आधारित प्यू शोध केंद्र की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि हर धार्मिक समूह की प्रजनन क्षमता में गिरावट देखी गई है, जिसमें बहुसंख्यक हिंदू आबादी और मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन अल्पसंख्यक समूह भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि 2.1 प्रजनन दर के साथ हिंदू दूसरे स्थान पर हैं। जबकि 1.2 प्रजनन दर के साथ जैन धर्म सबसे कम है।
सामान्य पैटर्न काफी हद तक वैसा ही है जैसा 1992 में था, जब मुसलमानों की प्रजनन दर सबसे अधिक 4.4 और उसके बाद हिंदुओं में 3.3 थी। उदाहरण के लिए, जहां 1992 में मुस्लिम महिलाओं के हिंदू महिलाओं की तुलना में औसतन 1.1 अधिक बच्चे होने की उम्मीद थी, 2015 तक यह अंतर कम होकर 0.5 हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की धार्मिक संरचना में इन प्रवृत्तियों की वजह से भारत की मुस्लिम आबादी प्रजनन अंतर के कारण अन्य धार्मिक समूहों की तुलना में कुछ हद तक तेजी से बढ़ी है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पहले की अपेक्षा सभी धर्मों में प्रजनन दर में गिरावट आई है। बता दें कि भारत में पहली बार आजादी के बाद 1951 में जनगणना की गई थी।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें