30 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमदेश दुनियाअपनी ही सरकारों को अस्थिर कर रही है कांग्रेस: पीयूष गोयल

अपनी ही सरकारों को अस्थिर कर रही है कांग्रेस: पीयूष गोयल

Google News Follow

Related

दुबई।  केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। रविवार को पीयूष गोयल ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस कुछ लोगों के व्यक्तिगत या राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के स्तर पर चली गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे पहले आती है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर अपनी ही सरकारों को दिन-ब-दिन अस्थिर करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने के बाद जिस तरह के आरोप लगाए वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। गोयल ने कहा कि मैं पंजाब में कांग्रेस पार्टी में हो रहा है उससे बेहद चिंतित हूं क्योंकि हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पहले आती है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जिस तरह की अस्थिरता और चिंता व्यक्त की है, वह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। पंजाब की सीमाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हम सभी के लिए बहुत गहरी चिंता का विषय है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस कुछ लोगों के व्यक्तिगत या राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के स्तर पर चली गई है।

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस पंजाब में अपनी समस्याओं का समाधान कैसे करेगी, पीयूष गोयल ने कहा कि वह इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते कि कांग्रेस पार्टी क्या करने की योजना बना रही है या क्या करेगी, लेकिन अभी तक, उनकी किसी भी कार्रवाई से यह नहीं लगता है कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा या राष्ट्र हित के लिए कोई चिंता है। जी -23 समूह ने नेताओं को छोड़कर मैंने अभी तक किसी भी वरिष्ठ नेता से कोई टिप्पणी नहीं सुनी है। कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व राष्ट्र की चिंताओं से पूरी तरह से अलग हो गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला, लेकिन राज्य पार्टी प्रमुख के पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी एक नए संकट में फंस गई है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,169फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें