Survey In Gyanvapi: कमिश्नर बदलने की मांग कोर्ट से खारिज

शुक्रवार को कमिश्नर अजय मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञानवापी मस्जिद की वीडियोग्राफी की जानी थी| मुस्लिमों के विरोध के बाद टीम मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी नहीं कर पाई और उन्हें वापस लौटना पड़ा|

Survey In Gyanvapi: कमिश्नर बदलने की मांग कोर्ट से खारिज
उत्तर प्रदेश के वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर विवाद बढ़ता जा रहा है| मस्जिद में वीडियोग्राफी का विरोध कर रहा मुस्मिल पक्ष अपनी मांगों पर अड़ा है| मुस्लिम पक्ष के वकील ने कोर्ट में याचिका डालकर सर्वे की बागडोर संभाल रहे कमिश्नर को बदलने की मांग की थी| कमिश्नर को बदलने की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है|
याचिका पर सुनवाई के बाद वाराणसी के सिविल जज (​​सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर और अन्य जगहों पर ईद के बाद और 10 मई से पहले श्रृंगार गौरी मंदिर की वीडियोग्राफी करने का आदेश दिया था|

मुस्लमि पक्ष के वकील अभय यादव ने याचिका में कहा था कि मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी का आदेश नहीं होने के बावजूद कमिश्नर वहां सर्वे करा रहे हैं| शुक्रवार को कमिश्नर अजय मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञानवापी मस्जिद की वीडियोग्राफी की जानी थी| मुस्लिमों के विरोध के बाद टीम मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी नहीं कर पाई और उन्हें वापस लौटना पड़ा|

गौरतलब है कि ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी का विवाद पिछले साल शुरू हुआ था| जब कुछ महिलाओं ने श्रृंगार गौरी में पू​​जा-पाठ करने की अनुमति के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी| कोर्ट ने सही स्थिति का पता लगाने के लिए ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे और वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया था| इसके लिए अजय मिश्रा को कोर्ट कमिश्नर बनाया गया था, जिनके नेतृत्व में सर्वे का काम जारी है|

यह भी पढ़ें-

धारदार हथियार से डराती : महिला सहित 5 गिरफ्तार

Exit mobile version