34 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमदेश दुनियाकई राज्यों में चक्रवात 'असानी' का दस्तक : तेज हवाएं​ और भारी...

कई राज्यों में चक्रवात ‘असानी’ का दस्तक : तेज हवाएं​ और भारी बारिश​ !

चक्रवात 'असानी'​ ​के चलते ​मलकानगिरी, गजपति, गंजम, पुरी जिलों के लिए अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है​​|

Google News Follow

Related

चक्रवात‘असानी’ ​अब ​कुछ घंटों में आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर पहुंच सकता है|​​ मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि तूफान के 10 मई की रात्रि​​ तक लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदे​​श तट से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है|​​ चक्रवाती तूफान की वजह से तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं|​

तेज हवाओं के साथ समुद्र में उठ रहीं ऊंची-ऊंची लहरें​ उठेंगी | इसी के साथ मछुआरों को समुद्र किनारे नहीं जाने की सलाह​ भी दी गयी| वही​​,​ चक्रवात ‘असानी’​ ​के चलते ​मलकानगिरी, गजपति, गंजम, पुरी जिलों के लिए अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है​| ​वही मौसम विभाग ने एलर्ट जारी कर कहा कि ​13 मई तक ओडिशा तट के साथ-साथ समुद्र में न जाएं|​ 
इसके बाद 11 मई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा और तटीय ओडिशा में बहुत भारी वर्षा की संभावना है|​​ गुरुवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना ​जताई गयी ​है|
यह भी पढ़ें-​ 

दिल्ली बीजेपी ने नई दिल्ली की छह सड़कों के नाम बदलने की मांग 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें