कई राज्यों में चक्रवात ‘असानी’ का दस्तक : तेज हवाएं​ और भारी बारिश​ !

चक्रवात 'असानी'​ ​के चलते ​मलकानगिरी, गजपति, गंजम, पुरी जिलों के लिए अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है​​|

कई राज्यों में चक्रवात ‘असानी’ का दस्तक : तेज हवाएं​ और भारी बारिश​ !
चक्रवात​ ‘असानी’ ​अब ​कुछ घंटों में आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर पहुंच सकता है​|​​ मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि तूफान के 10 मई की ​रात्रि​​ तक लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदे​​श तट से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है​|​​ चक्रवाती तूफान की वजह से तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं​|​
तेज हवाओं के साथ समुद्र में उठ रहीं ऊंची-ऊंची लहरें​ उठेंगी | इसी के साथ मछुआरों को समुद्र किनारे नहीं जाने की सलाह​ भी दी गयी| वही​​,​ चक्रवात ‘असानी’​ ​के चलते ​मलकानगिरी, गजपति, गंजम, पुरी जिलों के लिए अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है​​| ​वही मौसम विभाग ने एलर्ट जारी कर कहा कि ​13 मई तक ओडिशा तट के साथ-साथ समुद्र में न जाएं​|​ 
इसके बाद 11 मई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा और तटीय ओडिशा में बहुत भारी वर्षा की संभावना है​|​​ गुरुवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना ​जताई गयी ​है​|
यह भी पढ़ें-​​ 

दिल्ली बीजेपी ने नई दिल्ली की छह सड़कों के नाम बदलने की मांग 

Exit mobile version