25 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनियासायरस पूनावाला ने देश छोड़ने के सवाल पर कही ये बात.... 

सायरस पूनावाला ने देश छोड़ने के सवाल पर कही ये बात…. 

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साइरस पूनावाला ने उस बात का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने देश छोड़ दिया है। लंदन से द संडे एक्सप्रेस से बताया कि वे लंदन में नियमित गर्मी छुट्टी बिताने हर साल आते रहते हैं। इस बार भी वे यहां आदर पूनावाला के साथ छुट्टियां बिताने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में उनके या उनके बेटे पर देश छोड़ने का आरोप लगाना दुर्भावनापूर्ण है।

बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने लंदन में दिए एक साक्षात्कारों में उन्होंने कहा था कि उन्हें राजनेताओं और “शक्तिशाली व्यक्तियों” से धमकी मिल रही थी। उन्होंने कहा था कि कोविशील्ड टीकों की आपूर्ति के लिए उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी। इसके अलावा उन्होंने लंदन में दिए अपने एक बयान में, अदार पूनावाला ने कहा था कि रातों रात वैक्सीन उत्पादन में तेजी लाना संभव नहीं था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी कंपनी क्षमता बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और इसे हासिल करने के लिए और भी अधिक मेहनत करेगी।
1 मई को अदार पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा कि लंदन में उनका प्रवास अस्थायी है और वह कुछ दिनों में भारत लौटने की योजना बना रहे हैं। अब उनके पिता भी लंदन में उनके साथ हैं। उनके पिता साइरस पूनावाला ने जोर देकर कहा है कि परिवार की लंदन यात्रा नियमित है। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उन्होंने कहा, “अदार जब बच्चा था, तभी से मैं उसे लंदन लेकर आया करता था। उनके बच्चे अब विदेश में पढ़ रहे हैं।  यह एक नियमित यात्रा है जो वह अक्सर ऐसा करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “जहां तक हमारा संबंध है, यह एक वार्षिक अवकाश का समय है। वास्तव में, लगभग हर साल, मैं इंग्लैंड में जून के पहले सप्ताह में डर्बी में भाग लेता हूं।”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,185फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें