दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली यूनिर्सिटी के आसपास AQI 478 और ITO इलाके में 455 दर्ज किया गया है। शहर में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। घने स्मॉग के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है। दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। गुरुग्राम में AQI 388, गाजियाबाद में 338 और नोएडा में 311 रहा।
देश के 18 शहरों में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 301 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें हरियाणा के 9, उत्तर प्रदेश के 5, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु का 1-1 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शामिल है। गुरुग्राम का पंचगांव सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, 50 शहरों में एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी में रहा। पंचकूला में एक्यूआई सबसे कम 79 रहा।
दिल्ली-एनसीआर में जमीन से आसमान में करीब 1000 मीटर तक प्रदूषण की परत बनी हुई है। हरियाणा में 23 शहरों में हवा का स्तर ‘बहुत खराब’ या ‘खराब’ रहा।
यह भी पढ़ें-
पंजाब में 2027 मतदाता सूची का मसौदा जारी, 11 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज होंगी!
