दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत

दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है। हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय मोहम्मद अल्ताफ ने बताया, “मेरा घर इस गली के ठीक बाहर है। एक नई 2-3 मंजिला बिल्डिंग बन रही थी। जब बिल्डिंग गिरी तो हमें तेज आवाज सुनाई दी। आसपास की दूसरी इमारतों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।” जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण के चलते गुरुवार सुबह अचानक हादसा हो गया।

फायर विभाग को आज गुरुवार सुबह (9:50 बजे) ही चावड़ी बाजार में बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा मेट्रो स्टेशन के सामने चावड़ी बाजार में हुआ है।

यह भी पढ़ें-

ईरान युद्ध से चुनाव में नुकसान, ट्रंप ने किया स्वीकार!

Exit mobile version