ट्रैश स्किमर, वीड हार्वेस्टर और ड्रेज यूटिलिटी की भारी भरकम मशीनों से यमुना की सफाई का अभियान शुरू हो चूका है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना नदी में प्रदुषण और विषैले तत्वों को कारण मुद्दा काफी गरम रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले 3 चुनावों से लगातार यमुना के सफाई का वादा किया, जिसे पूरा नहीं किया गया। दरम्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में किए वादे के अनुसार सरकार के गठन और भाजपा से मुख्यमंत्री के शपथविधी से पहले ही यमुना नदी की सफाई शुरू की है।
बता दें की यह सफाईकाम दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य सचिव के बीच हुई बैठक के बाद शुरू हुई है, इस बैठक में यमुना नदी को साफ करने के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए थे। उपराज्यपाल कार्यालय के बयान के अनुसार, यमुना में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए एक “चार-आयामी रणनीति” बनाई गई है।
सबसे पहले यमुना नदी की धारा में जमा कूड़ा, कचरा और गाद को हटाया जाएगा। इसके साथ ही नजफगढ़ नाले, सप्लीमेंट्री नाले और अन्य सभी प्रमुख नालों की सफाई का काम भी शुरू किया जाएगा। मौजूदा एसटीपी (सीवेज उपचार संयंत्रों) पर उनकी क्षमता और उत्पादन के संदर्भ में दैनिक निगरानी रखी जाएगी, और लगभग 400 एमजीडी सीवर के उपचार की वास्तविक कमी को पूरा करने के लिए नए एसटीपी/डीएसटीपी आदि के निर्माण के संदर्भ में एक समयबद्ध योजना बनाई जाएगी और उसे चालू किया जाएगा। यमुना नदी की सफाई के लिए उपराज्यपाल कार्यालय से तीन साल की समयसीमा तय की गई है। साथ ही विभिन्न एजेंसियों और विभागों के बीच ‘निर्बाध समन्वय’ की आवश्यकता पर बल दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी भाषण में कहा था कि भाजपा यमुना जी को दिल्ली की पहचान बनाएगी। वहीं भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, “मैंने चुनाव प्रचार के दौरान संकल्प लिया था कि हम यमुना जी को दिल्ली की पहचान बनाएंगे। मैं जानता हूं कि यह बहुत मुश्किल नहीं है। चाहे कितना भी समय लगे, चाहे कितनी भी ऊर्जा लगे, लेकिन अगर संकल्प मजबूत है, तो यमुना जी का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा।”
यह भी पढ़ें:
दुनिया के पहले समलैंगिक इमाम की हत्या, कौन थे मुहसिन हेंड्रिक्स?
भारतीय निर्वासितों से अमेरिकी सैन्य उड़ान के दौरान कठोरता, दिलजीत सिंह की कहानी
IPL 2025-18th season: कोलकाता और आरसीबी के बीच 22 मार्च को होगा पहला मुकाबला!
दौरान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी यमुना की सफाई का काम शुरू करेगी और तय समय सीमा के भीतर पूरा कर देगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा, “हमें दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करना है। हम यमुना पर काम करना शुरू करेंगे और तय समय सीमा के भीतर काम पूरा कर लेंगे। हमारी प्राथमिकता कूड़े के ढेर को ज़मीन पर लाना है।”