जामा मस्जिद का तुगलकी फरमान: परिसर में लड़कियों के प्रवेश पर बैन  

दिल्ली महिला आयोग ने कहा यह भारत है ईरान नहीं है ,ऐसे गैर संवैधानिक आदेश बर्दाश्त नहीं

जामा मस्जिद का तुगलकी फरमान: परिसर में लड़कियों के प्रवेश पर बैन  

जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने पर दिल्ली महिला आयोग ने  कडा विरोध जताया है। इस आदेश बाद आयोग ने मस्जिद के शाही इमाम को नोटिस भेजा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने कहा कि यह भारत है ईरान नहीं है ,ऐसे गैर संवैधानिक  आदेश को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली का ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है । यह फैसला मस्जिद प्रशासन की ओर से लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि मस्जिद परिसर में लड़किया अकेले या समूह के साथ प्रवेश नहीं कर सकती हैं। इस संबंध का मस्जिद के बाहर लगे बोर्ड पर एक नोटिस भी लगाया गया है।
अब इस मामले पइस आदेश पर र हंगामा मच गया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने आदेश शाही इमाम को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि इस आदेश को जल्द वापस लिया जाए। क्योंकि यह भारत है ईरान नहीं ऐसे गैर संवैधानिक आदेश को  कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।भारत नहीं ईरान है जब मन करेगा  महिलाओं से भेदभाव करेंगे और उन्हें लोग कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि जितना हक पुरुषों का है उतना ही हक महिलाओं का भी है।
ये भी पढ़ें  

सेना पर विवादित ट्वीट कर फंसी ऋचा चड्ढा, मांगी माफ़ी, फुकरे-3 पर आंच 

एयर इंडिया ने क्रू मेंबर्स के सजने-संवरने के लिए जारी की नई गाइडलाइन

Exit mobile version