28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाडिप्टी CM मौर्य का दावा: 2022 के UP विधानसभा चुनाव में 300...

डिप्टी CM मौर्य का दावा: 2022 के UP विधानसभा चुनाव में 300 सीटें जीतेगी BJP

Google News Follow

Related

लखनऊ। यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की गूंज अभी से सुनाई देने लगी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2017 की अपेक्षा वर्तमान बीजेपी की टीम ज्यादा मजबूत और समर्थ है। वहीं, उन्होंने दावा किया कि 2022 में बीजेपी विधानसभा चुनाव में 300 सीटें जीतेगी। मौर्य ने यह भी कहा  कि 2022 और 2024 का चुनाव एक दूसरे के लिए सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता जी जान से चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को जिताएंगे।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन 2022 में उनका दायित्व अध्यक्ष से कम नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, ‘हम उप-मुख्यमंत्री हैं, योगी जी मुख्यमंत्री, स्‍वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष और डॉक्टर दिनेश शर्मा उप-मुख्‍यमंत्री के रूप में हैं। इस लिहाज से भाजपा की टीम 2017 की तुलना में ज्यादा समर्थ है। ’ मौर्य ने दावा किया कि भाजपा 2022 में 300 का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा, ‘इस आंकड़े को पार करने में मुझे कोई संशय दिखाई नहीं देता है।
हम यह मानते हैं कि 2022 के चुनाव और 2024 के चुनाव एक दूसरे के सहायक सिद्ध होंगे। इसलिए 2022 के चुनाव में भाजपा का कार्यकर्ता जी जान लगाकर लड़ेगा और भाजपा को जिताएगा।’ उन्होंने कहा, ‘जैसे जनता ने हमें 2014, 2017 और 2019 में आशीर्वाद दिया उसी तरह 2022 में भी किसी विरोधी दल के बहकावे में आए बगैर फैसला करेगी। जब चुनावी मौसम आता है तो ये (विपक्षी दल) सक्रिय हो जाते हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,308फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें