सीज़फायर के बावजूद भारत का सख्त अलर्ट: ईरान में फंसे नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह

सीज़फायर के बावजूद भारत का सख्त अलर्ट: ईरान में फंसे नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह

Despite ceasefire, India issues strict alert: Citizens stranded in Iran advised to leave the country immediately

मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध बंदी की घोषणा के बावजूद भारत सरकार ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए नया एडवाइजरी जारी किया है। तेहरान में भारतीय दूतावास ने भारतीयों से “Expeditiously exit” यानी जल्द से जल्द देश छोड़ने को कहा है।

एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि भारतीय नागरिक निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें और बिना दूतावास से संपर्क किए किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर न जाएं। दूतावास ने नागरिकों से लगातार संपर्क में रहने और हर अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। इससे पहले, हालात बिगड़ने पर भारतीयों को 48 घंटे तक घरों में रहने की सलाह दी गई थी। हालांकि अब सीज़फायर के बाद भी भारत सतर्क रुख अपनाए हुए है और अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है।

दूतावास ने सहायता के लिए कई इमरजेंसी नंबर (+989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359)  जारी किए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, संघर्ष शुरू होने के समय करीब 9,000 भारतीय ईरान में मौजूद थे, जिनमें बड़ी संख्या छात्रों की थी। अब तक लगभग 1,800 नागरिक सुरक्षित भारत लौट चुके हैं, जबकि बाकी लोगों की वापसी प्रक्रिया जारी है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच दो सप्ताह के सीज़फायर पर सहमति बनी है। हालांकि, इसे केवल अस्थायी राहत माना जा रहा है और क्षेत्र में हालात अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं।

भारतीय अधिकारियों ने साफ कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी नागरिकों से अपील है कि वे बिना किसी लापरवाही के आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। कुल मिलाकर, भले ही सीज़फायर से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन भारत सरकार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है और अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें:

RBI ने रेपो दर स्थिर रखा; EMI में कोई बदलाव नहीं

सीज़फायर के बाद समझिए क्या आया युद्ध का नतीजा; हजारों मौतें, लाखों करोड़ का नुकसान

राजपाल यादव ने अवॉर्ड शो विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Exit mobile version