24 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियाक्या सच में अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 जेट ?

क्या सच में अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 जेट ?

Google News Follow

Related

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ताजा सैन्य झड़पों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें  पाकिस्तान वायुसेना के F-16 लड़ाकू विमान के मलबे को दिखाया गया है। अफगान पक्ष ने दावा किया है कि उसकी सेना ने पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

शुक्रवार (27 फरवरी) तड़के पाकिस्तान ने “ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़” के तहत अफ़ग़ानिस्तान के रिहाइशी इलाकों में  हवाई हमले किए। इस कार्रवाई में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कंदहार और पक्तिया प्रांतों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने दवा किया कि यह कार्रवाई सीमा पार से हुई “उकसावे वाली गोलीबारी” के जवाब में की गई।

पाकिस्तान की सरकारी मिडिया PTV के अनुसार, हमलों में दो ब्रिगेड मुख्यालय, एक कोर मुख्यालय, गोला-बारूद डिपो और लॉजिस्टिक्स बेस को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने दावा किया कि 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। तरार ने दावा किया “अफगान तालिबान के रक्षा ठिकानों को काबुल, पक्तिया और कंधार में निशाना बनाया गया, और आगे भी हताहतों की संभावना है।”

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ ने कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि देश की सेनाएं किसी भी आक्रामक मंसूबे को कुचलने की पूरी क्षमता रखती हैं।

F-16 गिराए जाने का दावा और वायरल वीडियो

वहीं पाकिस्तान के हमलों के जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सेना ने कार्रवाई की। अफगानी रिपोर्ट्स मे कहा गया कि तालिबान लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया। वायरल वीडियो में 85510 सीरियल नंबर और पाकिस्तानी ध्वज के निशान वाला जला हुआ विमान दिखाया गया है।

हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहा विमान आकार और संरचना के लिहाज से F-16 जैसा नहीं लगता।

जब एक उपयोगकर्ता ने X के एआई चैटबॉट Grok से वीडियो की पुष्टि करने को कहा, तो उसने जवाब दिया,“नहीं, यह वीडियो असली नहीं है जैसा दावा किया जा रहा है। मलबे में एक बड़ा एयरक्राफ्ट दिख रहा है जिसका टेल नंबर 85510 है और उस पर पाकिस्तानी निशान हैं, लेकिन यह F-16 फाइटर जैसा नहीं दिखता (गलत साइज़/शेप)। रॉयटर्स, अल जज़ीरा, CNN या दूसरों की कोई भरोसेमंद रिपोर्ट यह कन्फर्म नहीं करती कि बॉर्डर पर झड़पों के बीच आज पाकिस्तान ने अफगान सेना के हाथों कोई प्लेन खोया है। यह शायद पुराना/अलग फुटेज है जिसे प्रोपेगैंडा के लिए गलत तरीके से शेयर किया गया है।”

रक्षा विशेषज्ञों ने भी संकेत दिया है कि वीडियो में दिखाया गया सीरियल नंबर पाकिस्तान के ज्ञात F-16 बेड़े से मेल नहीं खाता।

कितना घातक है F-16?

अमेरिका में निर्मित F-16, जिसे F-16 फाइटिंग फाल्कन या वाइपर भी कहा जाता है, पाकिस्तान की वायुसेना के सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक है। इसका निर्माण वर्तमान में अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन करती है। यह विमान मूल रूप से जनरल डायनामिक्स द्वारा विकसित किया गया था।

वियतनाम युद्ध के अंतिम दौर में विकसित यह विमान आज दुनिया के सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। यह लड़ाकू विमान पाकिस्तान समेत 29 देशों की वायुसेनाओं में शामिल है।

2019 में जम्मू-कश्मीर में भारत की बालाकोट कार्रवाई के बाद हुए हवाई टकराव के दौरान भारतीय वायुसेना ने एक पाकिस्तानी F-16 को मार गिराने का दावा किया था। हालांकि पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक F-16 को भारत की सतह से हवा में मार करने वाली S-400 मिसाइल प्रणाली द्वारा गिराया गया था। उससे पहले भारत के मिग-29 चलाते हुए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के F-16 को आश्चर्यकारक तरीके से ध्वस्त किया था, जिसमें चालक की मौत हुई थी। हालाँकि उस ऑपरेशन के दौरान मिग-29 भी क्रैश हुआ, और विंग कमांडर वर्धमान समय रहते इजेक्ट करने से बचे।

फिलहाल, अफगानिस्तान द्वारा F-16 मार गिराने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आधिकारिक या विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से इसकी पुष्टि होने तक वायरल वीडियो को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

होलिका दहन के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण, सूतक काल में रखें ये खास सावधानियां!

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज पहुंचेगे मुंबई: भारत यात्रा का एजेंडा व्यापार निवेश और रणनीतिक साझेदारी

नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन ‘मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026’ का शुभारंभ!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,103फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें