25 C
Mumbai
Wednesday, December 10, 2025
होमक्राईमनामा8 लाख का इनामी खूंखार नक्सली कुंजाम हिडमा जंगल से गिरफ्तार!

8 लाख का इनामी खूंखार नक्सली कुंजाम हिडमा जंगल से गिरफ्तार!

इस गिरफ्तारी से सीमावर्ती नक्सल क्षेत्रों में माओवादियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। साथ ही, इससे आने वाले समय में और भी बड़ी गिरफ्तारियों और ऑपरेशनों का रास्ता खुलेगा।

Google News Follow

Related

ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के एक्टिव नक्सलियों को बड़ा झटका लगता है। खूंखार और वांटेड नक्सली नेता कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, नक्सली नेता के साथ AK-47 समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये गए हैं।

बता दें की ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब सुरक्षाबलों ने खूंखार और वांटेड नक्सली नेता कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियानों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

संयुक्त अभियान में गिरफ्तारी: कोरापुट जिले के बाइपारीगुडा थाना क्षेत्र के पेटगुडा जंगल में यह कार्रवाई कोरापुट पुलिस और डिस्ट्रिक्ट वॉलंटरी फोर्स (DVF) की संयुक्त टीम द्वारा की गई। ऑपरेशन के दौरान कुंजाम हिडमा को जिंदा पकड़ा गया।

कोरापुट एसपी ने दी जानकारी: कोरापुट के पुलिस अधीक्षक रोहित वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि हिडमा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसुरु थाना क्षेत्र के जनगुड़ा गांव का निवासी है और कई माओवादी घटनाओं में शामिल रहा है। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 लाख रुपये और ओडिशा सरकार की ओर से 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस प्रकार, वह कुल 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली था।

हथियार और सामग्री बरामद: गिरफ्तारी के समय सुरक्षाबलों को बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री और हथियार भी मिले। बरामद वस्तुओं में एक AK-47 राइफल, 35 राउंड गोलियां,117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक),बारूद,रेडियो डिवाइस, चाकू और अन्य हथियार सहित माओवादी साहित्य शामिल हैं|

नक्सल ऑपरेशन को मिली बड़ी सफलता: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से सीमावर्ती नक्सल क्षेत्रों में माओवादियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। साथ ही, इससे आने वाले समय में और भी बड़ी गिरफ्तारियों और ऑपरेशनों का रास्ता खुलेगा।

राज्य पुलिस सतर्क: नक्सली हिडमा की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। किसी भी प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की संभावना को देखते हुए आस-पास के क्षेत्रों में अलर्ट मोड पर बल तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

पीओके हमारा होगा, पाकिस्तान आतंकवाद की कीमत चुकाएगा: राजनाथ!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,695फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें