30 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियाकतर में मौत की सजा सुनाये जाने वाले आठ पूर्व नौसेना कर्मियों को...

कतर में मौत की सजा सुनाये जाने वाले आठ पूर्व नौसेना कर्मियों को राहत

कतर की एक अदालत ने भारत द्वारा दायर की याचिका को स्वीकार कर लिया है और इस पर जल्द ही सुनवाई होगी।

Google News Follow

Related

भारत के आठ पूर्व नौसेना कर्मियों को कतर में मौत की सजा सुनाई गई थी। अब खबर है कि कतर की एक अदालत ने भारत द्वारा दायर की याचिका को स्वीकार कर लिया है और इस पर जल्द ही सुनवाई होगी। बता दें कि इस मामले में कतर की अदालत ने 26 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाया था। क़तर में सभी आठ पूर्व नौसेना कर्मी काम करते थे। उन्हें 2022 के अगस्त माह में गिरफ्तार किया गया था।

खबरों के अनुसार, भारत द्वारा दायर की गई याचिका को स्वीकार कर लिया गया है। 23 नवंबर को पहली सुनवाई की गई। इस दौरान अदालत ने अपील को औपचारिक तौर पर स्वीकार कर लिया। अगली सुनवाई के लिए जल्द ही तारीख तय की जाएगी। सभी आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों को 26 अक्टूबर को कतर की अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। सजा पर भारत ने इसे चौंकाने वाला मामला बताया था, सभी आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों को छुड़ाने के लिए प्रयास तेज कर दिया था। इन सभी पूर्व आठ नौसेना अधिकारियों पर जासूसी का आरोप लगाया था और उन्हें 2022 के अगस्त में में गिरफ्तार किया गया।

आठ पूर्व अधिकारियों में कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर संजीव गुप्ता, कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर अमित नागपाल और सेलर राजेश शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कतर के निचली अदालत से मौत की सजा सुनाये जाने से पहले तक केस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों को अलग अलग जेलों में बंद कर टॉर्चर किया गया था।

ये भी पढ़ें            

 

कतर में आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों को मौत की सजा से बचाने के लिए देश ने उठाया कदम !

म्यांमार में जारी संघर्ष से 26,000 लोग विस्थापित, भारत पर पड़ेगा असर!

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,149फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें