33 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमक्राईमनामामुरादाबाद में पुलिस-पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, पांच गिरफ्तार! 

मुरादाबाद में पुलिस-पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, पांच गिरफ्तार! 

इस दौरान गोली लगने से चार आरोपी घायल हो गए, जबकि एक को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार कर लिया।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गोकशी क्लीन’ के तहत पुलिस और गो तस्करों के बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से चार आरोपी घायल हो गए, जबकि एक को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार कर लिया।

पहली मुठभेड़ पाकबड़ा थाना के डूंगरपुर रोड पर हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को आते देख पशु तस्करों ने फायरिंग कर दी।

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे सद्दाम और कल्लू घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के अमीरपुर के जंगल में हुई, जहां मुठभेड़ में सद्दाम और नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसी इलाके से हसनैन को भी चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को घायल अवस्था में पकड़ा है। इन सभी पर पहले भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोकशी की घटना को अंजाम देने के आरोप हैं।

पुलिस ने मौके से एक मवेशी, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, चार अवैध तमंचे और बाइक बरामद की है। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, “मुखबिर से पशु तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर दोनों थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इनके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।”

उन्होंने बताया कि पुलिस कई दिनों से इनकी तलाश कर रही थी। सभी आरोपी इससे पहले भी कई घटनाओं में शामिल थे। पूरी चेन को पकड़ा जा रहा है। यह कब से इस घटना में शामिल थे, इसकी भी पूछताछ की जा रही है।

 
यह भी पढ़ें-

बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘जॉली एलएलबी 3’ पर दायर याचिका खारिज की!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,979फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें