35 C
Mumbai
Sunday, March 8, 2026
होमक्राईमनामाबीजापुर में सुरक्षा बलों-माओवादियों की मुठभेड़, दो जवान घायल! 

बीजापुर में सुरक्षा बलों-माओवादियों की मुठभेड़, दो जवान घायल! 

यह अभियान सोमवार (11 अगस्त) को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम द्वारा चलाया गया था। इस दौरान माओवादी ठिकानों की तलाश और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा था।

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच सोमवार से शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार को भी रुक-रुक कर जारी है। इस अभियान में डीआरजी के दो जवानों के घायल होने की खबर है।

यह अभियान सोमवार (11 अगस्त) को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम द्वारा चलाया गया था। इस दौरान माओवादी ठिकानों की तलाश और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा था। मुठभेड़ के दौरान डीआरजी के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, दोनों जवानों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है।

सुरक्षा बलों को आशंका है कि इस मुठभेड़ में कई माओवादी भी घायल हुए हैं, हालांकि उनकी सटीक संख्या और पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। अभियान के समापन के बाद विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे पहले, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 7 अगस्त नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। यहां 24 लाख रुपए के इनामी सहित 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक माओवादी को मार गिराया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की थी।

जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2023 से अब तक राज्य में करीब 450 माओवादी मारे जा चुके हैं। इसके अलावा, 1,500 से ज्यादा माओवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, 1,500 से ज्यादा माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने की बात कही है। उन्होंने नक्सलियों से भी अपील की कि वह मोदी सरकार की आत्मसमर्पण नीति को अपनाकर यथाशीघ्र हथियार डालें और मुख्यधारा में शामिल हों।

 
यह भी पढ़ें-

आजाद भारत की पहली उड़ान, एचटी-2 ने रचा इतिहास! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,038फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें