31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनिया'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' पर उत्साह, फैंस बोले- मैच होगा एकतरफा!

‘ऑपरेशन व्हाइट बॉल’ पर उत्साह, फैंस बोले- मैच होगा एकतरफा!

इस मुकाबले को भारत अपने नाम करेगा। हमें सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह से काफी उम्मीदें हैं।  

Google News Follow

Related

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर एशिया कप 2025 में आमने-सामने होंगी। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले सुपर-4 के इस मैच में फैंस टीम इंडिया के पलड़े को भारी मानते हैं।

उन्नाव में क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत जीत दर्ज करेगा। आरएसएस क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच दिव्यांश शुक्ला ने कहा, “भारत इस टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम है।

भारत ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारत की बल्लेबाजी 8 नंबर तक नजर आती है। गेंदबाजी में भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह मैच एकतरफा होगा। इस मुकाबले को भारत अपने नाम करेगा। हमें सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह से काफी उम्मीदें हैं।”

युवा क्रिकेटर आशू ने कहा, “इस मुकाबले को भारत जीतेगा। मैच एकतरफा रहेगा। मुझे अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदें हैं। वह टीम के युवा बल्लेबाज हैं। भारत ने पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है।

हम चाहते हैं कि भारतीय टीम एशिया कप को अपने नाम करे। पाकिस्तान भी अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर उतरेगी, लेकिन टीम इंडिया इस मैच में मजबूत नजर आ रही है।”

धारवाड़ के विद्यानंद का भी मानना है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को अपने नाम करेगी। उन्होंने कहा, “पिछले हफ्ते भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस बार भारतीय टीम पाकिस्तान को 100 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं करने देगी।”

उन्होंने कहा, “जब भी भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो पूरी दुनिया इस मुकाबले को बेहद उत्साह के साथ देखती है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों से लोगों को भावनाएं जुड़ी होती हैं।”

टीम इंडिया ने 14 सितंबर को इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। बीते रविवार खेले गए मैच में पाकिस्तान को 127/9 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने 15.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा से पहले तनीषा ने चाचा देब को याद किया! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,950फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें