दक्षिण लेबनान में विस्फोट: संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के दो शांति सैनिकों की मौत

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की

दक्षिण लेबनान में विस्फोट: संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के दो शांति सैनिकों की मौत

Explosion in South Lebanon: Two UN Interim Force peacekeepers killed

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) ने सोमवार (30 मार्च)(स्थानीय समयानुसार) पुष्टि कर बताया कि दक्षिण लेबनान में हुए विस्फोट में उसके दो शांति सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। पिछले 24 घंटों में मिशन से जुड़े कर्मियों के साथ यह दूसरी घातक घटना है। UNIFIL ने कहा कि शांति कार्य के दौरान किसी को भी अपनी जान नहीं गंवानी चाहिए।

इस बीच, भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों पर हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है और उनकी सुरक्षा व संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा, “शांति सैनिक कठिन परिस्थितियों में सेवा देते हैं और संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत उन्हें संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में तैनात किया जाता है। शांति मिशन बहुपक्षीय सहयोग का प्रत्यक्ष उदाहरण है। शांति सैनिकों की सुरक्षा और संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।”

उन्होंने उत्तरदायित्व को मजबूत करने में भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नई दिल्ली ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव 2589 पेश किया था, जिसमें शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की गई है। उन्होंने आगे कहा, “UNIFIL में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करने में भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ खड़ा है। हम शहीद ‘ब्लू हेल्मेट्स’ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

रविवार को दक्षिण लेबनान के अदचित अल कुसैर के पास संयुक्त राष्ट्र के एक ठिकाने पर मिसाइल गिरने से एक शांति सैनिक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के लेबनान स्थित अंतरिम बल ने दी थी, जिसके बाद यह बयान सामने आया।

UNIFIL ने अपने बयान में कहा कि मिसाइल का स्रोत अभी अज्ञात है और मामले की जांच जारी है। साथ ही, शहीद शांति सैनिक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

एक अलग बयान में, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने दोहराया कि संयुक्त राष्ट्र की शांति मिशन प्रणाली बहुपक्षीय सहयोग का सशक्त उदाहरण है, जिसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अंजाम दिया जाता है। उन्होंने इन हमलों की निंदा करते हुए सभी पक्षों से संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत तैनात कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें:

BMC को मिली पहली महिला कमिश्नर; भुषण गगरानी के रिटायरमेंट के बाद संभालेंगी जिम्मेदारी

ED ने अब तक 1,105 बैंक धोखाधड़ी मामलों में ₹64,920 करोड़ की संपत्ति की जब्त

“खाली घोषणापत्र के साथ कांग्रेस को 15–17 सीटें ही मिलेंगी, NDA गठबंधन 90 पार करेगा”

Exit mobile version