अंडर-19 एशिया कप फाइनल में मोहित उल्वा की विस्फोटक बल्लेबाजी, भारत चैंपियन!

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्होंने महज 26 गेंदों में नाबाद 49 रन की विस्फोटक पारी खेली।

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में मोहित उल्वा की विस्फोटक बल्लेबाजी, भारत चैंपियन!

Explosive-batting-by-Mohit-Ulva-in-the-Under-19-Asia-Cup-final-India-are-champions

एशिया कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी मोहित उल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्होंने महज 26 गेंदों में नाबाद 49 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस महत्वपूर्ण पारी ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मोहित उल्वा राजकोट पोस्ट पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेड कांस्टेबल महेश उल्वा के पुत्र हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ रेलवे और राजकोट मंडल में भी खुशी का माहौल है।

मोहित के शानदार प्रदर्शन को राजकोट मंडल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है। उनकी बल्लेबाजी ने न केवल फाइनल मुकाबले में टीम को मजबूती दी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान किया।

मोहित की सफलता पर रेलवे परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं!

नक्सली हिंसा से सबसे ज्यादा नुकसान जनजातीय समाज को हुआ: मोदी! 

Exit mobile version