32 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियालड़कियों को मोबाइल नहीं देने का फतवा जारी,उलेमाओं ने लगाई कई पाबंदियां...   

लड़कियों को मोबाइल नहीं देने का फतवा जारी,उलेमाओं ने लगाई कई पाबंदियां…   

Google News Follow

Related

रामपुर। उलेमाओं और जिम्मेदार लोगों द्वारा आयोजित शुक्रवार की हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लड़कियों को मोबाइल नहीं दिया जाये और उन्हें शरीयत के अनुसार रहने की सलाह दी गई। इस बैठक में यह भी फैसला लिया कहा गया कि किसी की शादी में बैंड- बाजा,डीजे या नाच-गाना होता है तो उलेमा उसका निकाह नहीं पढ़ाएंगे। इसकी निगरानी के लिए एक समिति भी बनाई गई है जो शादी विवाह पर नजर रखेगी।
स्वार क्षेत्र के खेमपुर स्थित तंजीम रजा-ए-मोहम्मद मुस्तफा के जिम्मेदार और उलेमाओं ने शुक्रवार को बैठक की। बैठक में तय हुआ कि शादियों में हो अगर गांव की किसी भी शादी में बैंड-बाजा, डीजे या नाच-गाना हुआ तो उलेमा निकाह नहीं पढ़ाएंगे। इसके अलावा इस नियम का उल्लंघन करने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। उसके किसी भी कार्यक्रम में गांव का कोई भी व्यक्ति शरीक नहीं होगा। तंजीम द्वारा लिए गए फैसले पर अमल कराने के लिए गांव में एक कमेटी का भी गठन किया गया। यह कमेटी गांव में होने वाली शादी की निगरानी करेगी और अपनी रिपोर्ट उलेमाओं की कमेटी को देगी। उलेमाओं द्वारा दिए गए फैसले का ग्रामीणों ने स्वागत किया और इस पर अमल करने का भरोसा भी दिया। मौलाना ओवैस मिस्बाही, मौलाना जनाबे आलम, मौलाना वसीम रजा, हाफिज फुर्सत अली, हाफिज मुराद अली, कारी शमशाद हुसैन आदि मौजूद थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें