25 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज जी-20 की पहली बैठक

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज जी-20 की पहली बैठक

भारत सहित 19 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा।

Google News Follow

Related

जी20 बैठक को लेकर कोलकाता को सजाया जा रहा है और तैयारियां अब अंतिम चरण में है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार, 9 जनवरी से 11 जनवरी तक जी 20 की पहली बैठक हो रही है। जी-20 की पहली बैठक सोमवार को न्यू टाउन के विश्व-बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगी। इसमें भारत समेत कुल 19 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक में  प्रतिनिधियों के अतिरिक्त आईएमएफ, केंद्रीय वित्त मंत्रालय, नाबार्ड, विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों के 60-65 प्रतिनिधि भी बैठक में भाग लेंगे।  

सजावट के तौर पर सड़क डिवाइडर और फव्वारों को सुजज्जित किया गया है। सड़क के दोनों किनारे रातों-रात हरे-भरे पेड़ लगाये गये हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए सड़क के किनारे जी20 के प्रतीकों वाले बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। 10 जनवरी को विदेशी मेहमानों को राज्य पर्यटन विभाग द्वारा कोलकाता के विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर ले जाया जाएगा। सूची में विक्टोरिया मेमोरियल, मदर हाउस, अलीपुर जेल म्यूजियम, इको पार्क, इंडियन म्यूजियम, प्रिंसेप घाट जैसी जगहें शामिल हैं। वहीं मेहमानों के लिए डिनर पार्टी न्यू टाउन के एक स्थान पर आयोजित की जाएगी।  

ये भी देखें 

इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,084फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें