29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियासैनिकों की टुकड़ी पर आतंकी हमला, पांच जवान शहीद

सैनिकों की टुकड़ी पर आतंकी हमला, पांच जवान शहीद

Google News Follow

Related

जम्मू /कश्मीर। कश्मीर में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सैनिकों पर हमला कर दिया। जिसमें जेसीओ सहित पांच सैनिक शहीद हो गए। बताया जा रहा  है कि यह हमला उस समय किया गया जब सैनिकों की एक टुकड़ी आतंकियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चला रही थी। भारतीय सेना ने आतंकियों को घेरकर कार्रवाई कर रही है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने पुंछ के सुरनकोट इलाके में घात लगाकर हमला किया था। आतंकियों ने यह हमला उस वक्त किया, जब सैनिक पुंछ के चमरेर इलाके के जंगल में आतंकियों की तलाशी का अभियान चला रही थी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान सैनिकों पर भारी फायरिंग होने लगी, जिसमें हमने एक जेसीओ और 4 सैनिकों को खो दिया। इन आतंकियों को मार गिराने के लिए ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि हमलावर आतंकियों के 4 से 5 तक होने की आशंका है। प्रवक्ता ने कहा कि उग्रवादियों ने तलाशी दलों पर भारी गोलीबारी की, जिससे जेसीओ और चार अन्य रैंक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “गंभीर रूप से घायल जेसीओ और चार जवानों को निकटतम चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। ऑपरेशन अभी भी जारी है।” अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को सुरनकोट उपखंड में मुगल रोड के पास स्थित जंगलों में घुसपैठ की कोशिश का संदेह था। उनके पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से घुसने में कामयाब होने के बाद चमरेर जंगल में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की खबरें हैं।बात दें कि पिछले दिनों से कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है।  कुछ पहले ही आतंकियों ने प्रोफ़ेसर की हत्या कर दी थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने इन हमलों को गंभीरता से लेते हुए एक्सपर्ट टीम भेजी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें