27 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियाHaridwar: फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, अधिकारियों को सस्पेंड की उठी मांग  

Haridwar: फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, अधिकारियों को सस्पेंड की उठी मांग  

मुख्यमंत्री से अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की|

Google News Follow

Related

धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात्रि पहले नवरात्रि के दिन कुट्टू के आटा खाने से हुए फूड पॉइजनिंग का मामला प्रकाश में आया है|अब हरिद्वार में तैनात अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग उठने लगी है|

गौरतलब है कि नवरात्रि के दिन कुट्टू का आटा खाने से हरिद्वार में कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद सुबह से ही प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है| इसके बाद जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे ने फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को सैंपल लेने और जांच करने के आदेश दिए हैं|

सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए मरीजों से मिलने पहुंचे, जिसके बाद साधु-संतों ने भी कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए मरीजों से बात की और मुख्यमंत्री से अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की|

मरीजों से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मेरे द्वारा जीडी हॉस्पिटल और मेला हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती सभी मरीजों का हालचाल जाना गया है| कोई भी मरीज सीरियस नहीं है|

मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे साधु-संतों ने इसे एक बड़ा षड्यंत्र बताते हुए कहा कि यह हिंदुओं के खिलाफ एक सोची समझी साजिश हो सकती है, लेकिन माता रानी के आशीर्वाद से कोई भी घटना नहीं घटी है| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हमारा आग्रह है कि वे इसकी जांच कराएं और अभी तुरंत फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों को सस्पेंड किया जाना चाहिए|

 
यह भी पढ़ें-

आफत बरकरार: नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ी  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें